
विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान
असन्ध ,12 अगस्त
डीएवी संस्थान द्वारा डीएवी क्लस्टर लेवल स्पाेर्टस टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी टूर्नामेंट के तहत डीएवी पब्लिक स्कूल चीका में खाे-खाे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डीएवी पब्लिक स्कूल असन्ध के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी क्षमता का परिचय दिया। अंडर-14 लड़काे की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा अंडर-17 लड़काे की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपना नाम चमकाया। अंडर-19 लड़कियों की टीम ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तथा अंडर -14 लड़कियों की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
स्कूल पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों का शानदार स्वागत हुआ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा स्कूल के खेल विभाग के अध्यापकों काे इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलकूद हमारे शारीरिक व मानसिक विकास में बहुत सहायक हैं तथा इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्कूल के खेल विभाग के अध्यापक साहब सिंह तथा अध्यापिका ममता द्वारा अथक परिश्रम से टीम के खिलाड़ियों की तैयारी करवाई जिसके परिणामस्वरूप टीम के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पाेजीशन हासिल की।
विजेता खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते प्रधानाचार्य सुखपाल सिंह मान